Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडायट में शिक्षकों ने कला, क्राफ्ट व पपेट्री में दिखाई प्रतिभा

डायट में शिक्षकों ने कला, क्राफ्ट व पपेट्री में दिखाई प्रतिभा

Published on

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय षष्ठम कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह को जनपद स्तर पर नोडल प्रभारी नामित किया गया। प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों द्वारा कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से किये गये शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने एवं निपुण भारत के लक्ष्य की सम्प्राप्ति के संबंध में टीएलएम का निर्माण कर टीएलएम संस्थान में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम की स्क्रीनिंग व मूल्यांकन हेतु बाह्य विशेषज्ञ के रूप में तीन सदस्यीय निर्णायक मण्डल समिति अनिल कुमार, कन्हैया लाल पाण्डेय व अतुल यादव द्वारा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच शिक्षकों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में सुमन व गणित विषय में विनीता सिंह एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान विषय में कंचन शर्मा, गणित विषय में ऊषा सिंह व सामाजिक विज्ञान विषय में विनय प्रताप सिंह का विवरण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु भेजा गया। प्रभारी विनय कुमार मिश्र द्वारा प्रतिभाग कर रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं की प्रोत्साहित करने के साथ-साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी कला, क्राफ्ट व पपेट्री का टीएलएम निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता शाइस्ता इकबाल, डॉ रमेश कुमार सोनकर, अतुल कुमार उपस्थित रहे।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this