Homeशिक्षाडीआईओएस कार्यालय को कुर्क करने का कोर्ट ने दिया आदेश

डीआईओएस कार्यालय को कुर्क करने का कोर्ट ने दिया आदेश

Published on

UP NEWS – बस्ती जिला सत्र न्यायालय की सिविल जज जूनियर डिवीजन ने डीआईओएस कार्यालय को कुर्क करने का आदेश दिया है न्यायालय अमीन ने डीआईओएस कार्यालय पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है, नेशनल इंटर कॉलेज हरेया के शिक्षक चंद्रशेखर ने कोर्ट में 14.38 लाख बकाया भुगतान करने को लेकर मुकदमा दायर किया था, कोर्ट ने शिक्षक के पक्ष में डिग्री देते हुए बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है, 90 दिनों में बकाया भुगतान न करने पर डीआईओएस कार्यालय की बिल्डिंग की नीलामी की जाएगी।
बता दें 1991 में शिक्षक चंद्रशेखर की नेशनल इंटर कॉलेज हरेया में मैनेजमेंट कोटे से नियुक्ति हुई थी, 7 जुलाई 1991 से चंद्रशेखर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता के रूप में काम करने लगे, वह लगातार अध्यापन का काम करते रहे लेकिन उनका वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में वाद दाखिल कर वेतन भुगतान की मांग की, कोर्ट में 1991 से 2005 तक लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट ने शिक्षक चंद्रशेखर के पक्ष में डिग्री देते हुए बकाया वेतन 14 लाख 38 हजार 104 रुपए भुगतान का आदेश दिया, कोर्ट के आदेश के बाद विद्यालय ने भुगतान नहीं किया तो कोर्ट ने डीआईओएस को वेतन भुगतान का आदेश दिया, जिसके बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने 2006 ने सीआईएस के खाते को सीज किया था लेकिन खाते में पैसा न होने की वजह से भुगतान नहीं हो सका, जिसके बाद लगातार इस मुकदमे में कोर्ट ने कई बार नोटिस दिया बावजूद इस के वेतन बकाया भुगतान नहीं किया गया, उस के बाद कोर्ट ने डीआईओएस कार्यालय और कैंपस को कुर्क करने का आदेश दिया, कोर्ट के आदेश पर न्यायालय अमीन रजवंत सिंह अपनी टीम लेकर डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और कुर्की का नोटिस चस्पा किया, नोटिस में 90 दिन में भुगतान करने का आदेश दिया गया, 90 दिन में भुगतान न करने पर डीआईओएस कार्यालय और कैंपस को नीलाम किया जाएगा। ।डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय और बस्ती न्यायालय में याचिका लंबित है, इस मामले का विभाग के उच्च अधिकारियों और शासन के संज्ञान में है, मामला न्यायालय का इस लिए इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

👁 16.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this