फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना हुसैनगंज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम और एसपी ने थाना परिसर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने, रिकॉर्ड अपडेट रखने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।






