Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडीएम ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर में किया कन्या पूजन - छात्राओं से...

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर में किया कन्या पूजन – छात्राओं से संवाद कर दिए उपहार ।

Published on

फतेहपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन पर आधारित विशेष अभियान के अन्तर्गत सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विशेष कन्या पूजन का आयोजन प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर विकास खण्ड तेलियानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती का पूजन करते हुए उपस्थित 51 बच्चियों को टीका लगाकर चुनरी उढ़ाये जाने के उपरान्त मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराया गया। भोजन के उपरान्त जिलाधिकारी ने बच्चियों को उपहार भेंट किये। कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने बच्चियों के साथ बैठकर संवाद करते हुए बच्चियों से शिक्षण के संबंध में रोचक सवाल किये। बच्चियों ने जिलाधिकारी को अपने समक्ष उपस्थित देखकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। डीएम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी तेलियानी को स्कूल के आस-पास की साफ-सफाई कराये जाने जाने के साथ-साथ स्कूल के आस-पास होने वाले जलभराव की समस्या का समुचित निदान कराये जाने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में स्मॉर्ट क्लास के संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था कराये जाने के साथ-साथ किचन शेड के निर्माण हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों से बच्चों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य शिक्षणेत्तर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रिशांत श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी तेलियानी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तेलियानी, स्टॉफ वन स्टाप सेन्टर, हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन, चाइल्ड हेल्पलाइन के अतिरिक्त समस्त विद्यालय परिवार के अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ नौनिहाल उपस्थित रहें।

👁 8.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पूर्व सैनिक संगठनों का बड़ा फैसला: हितों की लड़ाई के लिए बनी समन्वय समिति, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर में आज पूर्व सैनिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

अघोषित कटौती से बेहाल जनजीवन, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल शहर से लेकर गांव तक पब्लिक परेशान

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच थरियांव पावर हाउस क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने...

पाली वाल की विशेष पहल- फतेहपुर में सस्ती दरों पर आज से पैथोलॉजी जांच शुरू आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ 28 अप्रैल तक...

रिपोर्ट-अपर्णा सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आम लोगों को राहत देने के लिए...

अग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में जायरीन अव्वल

फतेहपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेक्षागृह में पुरस्कार...

More like this