Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडीएम ने संभाला चार्ज, त्वरित निस्तारण और अवैध गतिविधियों पर कड़ा एक्शन...

डीएम ने संभाला चार्ज, त्वरित निस्तारण और अवैध गतिविधियों पर कड़ा एक्शन – निधि गुप्ता वत्स ने संभाला कार्यभार

Published on

फतेहपुर जनपद की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि जनपद में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। सभी विभाग अपने पुराने प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो, केवल औपचारिकता न हो बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशासन को मिलने वाली सभी रिपोर्टों की सत्यता की गहन जांच की जाए, बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।

डीएम ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से न केवल राजस्व का नुकसान होता है बल्कि कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। संबंधित विभाग संयुक्त अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासनिक जवाबदेही तय करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने CUG नंबर हमेशा ऑन रखें, ताकि आम जनता सीधे संपर्क कर सके। साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठें और आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण करें। डीएम ने दो टूक कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👁 80.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this