Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरड्रोन पर निशाना साधने के दौरान चली गोली, बारात में मचा हड़कंप;...

ड्रोन पर निशाना साधने के दौरान चली गोली, बारात में मचा हड़कंप; एक की मौत, चार घायल

Published on

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हैटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी ने खुशियों को मातम में बदल दिया। देर रात बारात में चली गोली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना मिली कि लम्हैटा गांव में बारात के दौरान फायरिंग हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर 112 पीआरवी और गाजीपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से गंभीर रूप से घायल धीरज केवट (50 वर्ष) को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

अन्य चार घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शादी समारोह में दोनों पक्षों के मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान पास के गांव का निवासी सुमित तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी (45 वर्ष) अपने लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक के साथ समारोह में शामिल होने आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समारोह में एक ड्रोन उड़ रहा था। इसी दौरान सुमित तिवारी ने बंदूक ड्रोन की तरफ तान दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका। बताया जा रहा है कि जब वह बंदूक नीचे कर रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। एक ही फायर में पांच लोग गोली के छर्रों की चपेट में आ गए।

मृतक धीरज केवट बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव का निवासी था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

👁 99.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बड़े मंगल पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल बने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य

फतेहपुर। बड़े मंगल के पावन अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के छह सदस्यों ने मंगलवार को...

लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद फतेहपुर में फायर विभाग का एक्शन, बेसमेंट में चल रही कोचिंग को थमाया नोटिस

फतेहपुर। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद फतेहपुर का अग्निशमन विभाग पूरी...

फतेहपुर में ओवरलोडिंग का खेल बेनकाब: जीपीएस वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, खनिज व आरटीओ विभाग पर उठे सवाल

फतेहपुर। जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच...

विजयीपुर चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों की निकासी को लेकर बवाल, वीडियो बनाने वाले युवक से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

फतेहपुर। थाना किशनपुर क्षेत्र के विजयीपुर चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों की निकासी को लेकर विवाद...

More like this

बड़े मंगल पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल बने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य

फतेहपुर। बड़े मंगल के पावन अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के छह सदस्यों ने मंगलवार को...

लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद फतेहपुर में फायर विभाग का एक्शन, बेसमेंट में चल रही कोचिंग को थमाया नोटिस

फतेहपुर। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद फतेहपुर का अग्निशमन विभाग पूरी...

फतेहपुर में ओवरलोडिंग का खेल बेनकाब: जीपीएस वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, खनिज व आरटीओ विभाग पर उठे सवाल

फतेहपुर। जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच...