Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतरन्नुम परवीन बनी मिसेज यूपी क्वीन व मिसेज नेशनल - 46 वर्ष...

तरन्नुम परवीन बनी मिसेज यूपी क्वीन व मिसेज नेशनल – 46 वर्ष की आयु में रैंप वॉक व मेहनत से आयोजक मंडल दंग

Published on

फतेहपुर। जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जनपद की रहने वाली तरन्नुम परवीन ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना परचम लहरा दिया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रैंप वाक में बडी-बडी मॉडल हस्तियों को पीछे करते हुए मिसेज यूपी क्वीन व मिसेज नेशनल का ताज अपने नाम कर लिया। छोटे से शहर से राष्ट्रीय राजधानी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंची तरन्नुम परवीन की प्रतिभा देखकर आयोजक मंडल भी दंग रह गये। नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में 17 सितंबर से 19 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जहां प्रतिभाग करने के लिए देश भर के अलग-अलग शहरों से मॉडल व कंटेस्टेंट पहुंची थी। प्रदेश के छोटे से जनपद फ़तेहपुर के सैय्यादवाड़ा मोहल्ले से निकली प्रतिभा तरन्नुम परवीन पत्नी मो. दिलशाद ने भी प्रतिभाग किया। रैम्प कैट वाक समेत सभी लेवल की बाधाओं को पार करते हुए ग्रांड फिनाले में मिसेज यूपी क्वीन व मिसेज नेशनल का ताज अपने नाम कर दिया। तरन्नुम परवीन की उपलब्धि पर जनपद के लोग गर्व कर रहे है। वहीं तरन्नुम परवीन ने बताया कि देश भर की तमाम प्रतिभाओं के बीच में भाग लेने का मौका मिला। आखिरकार 46 वर्ष की आयु होने के बाद भी रैम्प वॉक समेत सभी बाधाओं में बेहतर परफार्मेंस रहा। मिसेज यूपी क्वीन और मिसेज नेशनल अवार्ड का ताज पर जीत हासिल किया। प्रतियोगिता में आने से उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिला। वह अपनी सफलता का परिवार व जनपद को समर्पित करती है।

👁 5.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this