फतेहपुर जिले में मंदिर मकबरे विवाद के मामले को लेकर के आज तीसरे दिन भी विवादित स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मौके पर किसी को भी पहुंचने की इजाजत नहीं दी गई है यहां तक की अब मीडिया वालों को भी वहां पहुंचने से रोके जाने की व्यवस्था कर दी गई है पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी रविंद्र सिंह हर पल की निगरानी बनाये हुए हैं विवादित स्थान के सभी रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा है प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरीके से कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन ने कई निगरानी शुरू कर दी है उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो किसी तरीके की भड़काऊ पोस्ट करके माहौल को बिगाड़ने में जुटे हुए हैं।
Trending Now
तीसरे दिन भी विवादित स्थल पर पुलिस चौकन्ना सुरक्षा के कड़े इंतजाम भारी पुलिस व PAC तैनात,सोसल मीडिया की बड़ाई गई निगरानी
