Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेज रफ्तार का कहर: बारातियों से भरी कार खंती में पलटी, दो...

तेज रफ्तार का कहर: बारातियों से भरी कार खंती में पलटी, दो की मौत, पांच घायल

Published on

असोथर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग गाजीपुर जिले के मनीपुर थाना क्षेत्र निवासी थे और दीपू रैदास की बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दीपू रैदास की शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा गांव निवासी भैयालाल रैदास की पुत्री रीता देवी के साथ हुई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। पुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर उछलते हुए खंती में जा गिरी। हादसे में शिवकरन (35) पुत्र भिक्कू पासवान और उमेश पाल (40) पुत्र धनराज पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं भारत भूषण, अनूप कुमार, अतुल सिंह, सुखराज पाल और आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुबह ही दुल्हन की विदाई कराई गई। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

👁 48.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Breaking-Fatehpur: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के पास खखरेरू-दामपुर रोड पर...

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, आग लगने से मौत की आशंका

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध...

ब्रेकिंग फतेहपुर: LIVE हत्या कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमालन का पुरवा गांव में हुए सनसनीखेज...

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल

फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

More like this