रिपोर्ट- आदर्श तिवारी
फतेहपुर- थरियांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना थरियांव की टीम ने 22 वर्षीय धर्मेन्द्र बोधी पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र, निवासी अढ़ीवा, थाना कोतवाली फतेहपुर (वर्तमान पता मोहम्मदपुर, थाना थरियांव) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 05/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी को हिरासत में लिया और उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।







