असोथर फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के मैकुवापुर मजरे सरकंडी में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी महिला को फूलबाग चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव निवासी छोटेलाल ने सात सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उनकी 20 वर्षीय बेटी पिंकी देवी की शादी सात मई 2026 को मैकुवापुर मजरे सरकंडी निवासी केशचंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब एक माह बाद से ससुरालीजन विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पांच सितंबर को उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर असोथर थाने में मु0अ0सं0 181/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में पति केशचंद्र, चचिया ससुर धनराज, सास उर्मिला देवी और देवर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि मामले में पति केशचंद्र और ससुर धनराज को आठ सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। अब मुकदमे में वांछित सास उर्मिला देवी पत्नी धनराज (58) को 24 सितंबर को फूलबाग चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार, आरक्षी रवि कुमार और महिला आरक्षी रुपा सरोज शामिल रहीं।
Trending Now
दहेज हत्या के मामले में सास गिरफ्तार मैकुवापुर में विवाहिता की मौत के मामले में असोथर पुलिस की कार्रवाई, पति-ससुर पहले ही भेजे जा चुके जेल
👁 11K views





