Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर भ्रमण कर पुरानी पूजित गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां एवं निष्पयोज्य पूजन...

नगर भ्रमण कर पुरानी पूजित गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां एवं निष्पयोज्य पूजन सामग्री का किया संकलन, भिटौरा में हुआ भू विसर्जन

Published on

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा आज  प्रातः 10 बजे से  हनुमान मंदिर चौक चौराहा से गंगा प्रहरियों ने  मूर्ति संग्रह अभियान का घंटे बजाकर शंखनाद किया साथ ही पुजारी गोरेलाल मिश्रा ने पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया । गंगा बचाओ सेवा समिति के पदाधिकारी ने घर-घर जाकर परिवारों से निवेदन कर गंगा जन जागरूकता का संदेश देते हुए पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी पुरानी पूजित गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ निष्प्रयोज पूजन सामग्री को संग्रहित किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल में कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से  पुरानी मूर्तियो  का संकलन अभियान चलाया जाता है ताकि कोई भी मूर्तियों को गंगा में न प्रवाहित करें। जिसका समिति द्वारा भू विसर्जन किया जा जाता है।  समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संकलन अभियान चौक हनुमान मंदिर मनिका शिवा वाला मुराईन टोला हनुमान मंदिर, आवास विकास, पटेल नगर हनुमान मंदिर से होते हुए सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर, शनि मंदिर से मूर्तियों को संग्रह करते हुए भृगु धाम भिटौरा में पूजन व आरती के साथ भू विसर्जन किया गया । उधर चौक से चंदियाना वार्ड के सभासद संजय लाला ने अपने वार्ड के वार्ड में घर-घर जाकर मूर्तियों का संग्रह किया । इसी प्रकार ईसाईन पुरवा के सभासद सुनील गुप्ता के नेतृत्व में मूर्तियों का संग्रह किया गया । इसी प्रकार सिविल लाइन के सभासद विनय तिवारी के नेतृत्व में घर-घर जाकर मूर्तियां का संग्रह किया गया ।इस मौके पर मुख्य रूप से गायत्री परिवार के डॉ आर पी दीक्षित रविंद्र सिंह, अखिल भारतीय वैश्य एकता  परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल , विनय तिवारी सभासद, संजय लाला,सभासद सुनील गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, आशीष मिश्रा अभिषेक सैनी वेद गुप्ता आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट,   सुरेंद्र पाठक ,मनोज सोनी आशीष अग्रहरी, गिरजा शंकर सोनी, मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा सहित गंगा भक्त मौजूद रहे।

👁 22.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this