Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपटाखा फैक्ट्री धमाका मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी,...

पटाखा फैक्ट्री धमाका मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी और दो सिपाहियों को किया निलंबित

Published on

फतेहपुर- के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में पटाखा बनाते समय भीषण धमाका हो गया। हादसे में आतिशबाज नूर मोहम्मद (45) और उनकी पुत्री तायबा (18) की मौत हो गई, जबकि पुत्र शेर (20) गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी धधक उठी। आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस नूर मोहम्मद की पत्नी के नाम पर था, लेकिन उसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। नवीनीकरण के बिना ही पटाखा निर्माण किया जा रहा था। घटना के बाद एसपी अनूप सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कल्याणपुर, हल्का इंचार्ज और बीट के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। धमाके में दो जनों की मौत और एक के गंभीर घायल होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। कल्याणपुर पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

👁 15.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this