यूपी के बांदा जिले में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है चारित्रिक कारण के चलते पति अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पहुँची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि घटना के समय पत्नी मंजू सो रही थी तभी पति ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। क्राइम सीन पर पुलिस टीम फील्ड यूनिट के साथ फॉरसिंक टीम ने जांच पड़ताल की है इस घटना की पुलिस उपअधीक्षक सदर ने पुष्टि करते हुए बताया की हत्या आरोपी पति को भी गिरफ्तार करने की बात कही पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा,थाना तिंदवारी इलाके के धौंसड की घटना है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुछ तांछ शुरू की है।
Trending Now
पति ने पत्नी की बदनीयती पर कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट।







