Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक...

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक मासूम की मौत

Published on

फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहरीला पदार्थ खाने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गए। परिजनों की सूचना पर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

👁 51.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this