Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में “मिट्ठी” नामक बाघिन गन्ने के खेतों में देखी जा रही है. शांत स्वभाव के कारण इसका नाम मिट्ठी रखा गया है. जानकारों के अनुसार, यह बाघिन जल्द ही शावकों को जन्म दे सकती है, जिससे सुगरकेन बाघों की नई पीढ़ी पनपेगी.







