Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुरानी रंजिश और मुकदमा को लेकर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची युवक की...

पुरानी रंजिश और मुकदमा को लेकर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची युवक की जान,असोथर थाना क्षेत्र के सुसुवन बुजुर्ग गांव का मामला।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

फ़तेहपुर- मे थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम सुसुवन बुजुर्ग में पुरानी रंजिश व पूर्व में दर्ज मुकदमा को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुराने विवाद, मुकदमा के चलते दबंगों ने उस पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचन्द्र पुत्र राममिलन निवासी ग्राम सुसुवन बुजुर्ग थाना असोथर जनपद फतेहपुर ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 26 मार्च 2024 को उसके और महेन्द्र यादव के ऊपर लवलेश यादव समेत अन्य लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसका मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धारा 147, 148, 149, 323, 324, 504, 506, 307 भा.दं.सं. के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित के अनुसार, उक्त मुकदमे में समझौता कराने के बहाने लवलेश यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं। दिनांक 20 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 9 बजे जब वह गांव के किनारे स्थित तालाब से अपने घर लौट रहा था, तभी लवलेश यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंच गया। सभी ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए, तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने कहा, अगर इस मुकदमे में सुलह नहीं की तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकित सिंह को सौंपी गई है।

👁 10.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...