Homeराज्यउत्तर प्रदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 9 मार्च को फतेहपुर दौरे पर,...

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 9 मार्च को फतेहपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग

Published on

फतेहपुर। भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सोमवार 9 मार्च 2026 को जनपद फतेहपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति सबसे पहले कुवंरपुर रोड स्थित दरवेशाबाद में पूजा मैरिज लॉन में आयोजित घुमंतू समाज आभार सम्मेलन में सहभागिता करेंगी और समाज के लोगों को संबोधित करेंगी।

इसके बाद वह ग्राम चितौरा, पोस्ट मेवली में श्री प्रभुदत्त दीक्षित (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक) के आवास पर आयोजित श्री गयाभोज पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में भाग लेंगी।

दौरे के अंतिम चरण में पूर्व मंत्री सर्किट हाउस फतेहपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान को लेकर चर्चा भी करेंगी।

बताया जा रहा है कि उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

👁 21.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this