रिपोर्ट भूपेंद्र शर्मा
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक सो पचास वीं जयंती के पखवाडा कार्यक्रम में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व राज्य मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ धुन्नी भईया के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता यात्रा के रूप में निकाला।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रभारी मंत्री विज्ञान प्रौद्योगिकी एंव इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री व पूर्व राज्य मंत्री धुन्नी भईया के साथ करण सिंह पटेल पूर्व विधयाक बिन्दकी, ने फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के चौकी चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सिंह चौक से प्रेमनगर कस्बा के लिए नौ किलोमीटर लम्बी पद यात्रा के प्रस्थान किये। हुसैनगंज विधानसभा की हजारों की तादात में समर्थकों ने डीजे बाजा, बैंड,पार्टी के साथ पैदल निकल पड़े। तो वहीं चौकी चौराहा से लेकर जगह जगह एकता यात्रा में निकले यात्रियों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था भी किये हुए नज़र आये।
चौकी चौराहा के आगे नाज़ भठ्ठे के पास वीरेंद्र मौर्य ग्राम प्रधान ऐरायाँ सादात व थाना परिसर के पास सुल्तानपुर के डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता श्यामू गुप्ता ने हजारों की भीड़ को जलपान हेतु महाराष्ट्र का मशहूर वाडा पाव व शीलत जल के साथ कॉफी चाय की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई थी, जिसमें की कार्यभार देख रेख हेतु ऋषि कुमार जनसेवक ने सभी को सकुशलता पूर्वक सम्मान जनक जलपान कराया।
इसी कड़ी में सुल्तानपुर घोष चौराहा पर युवा समाजसेवी टीम 0740 ने भाजपा के पूर्व मंत्री के साथ हजारों समर्थकों के ऊपर बुलडोजर से पुष्प वृर्षा करने के साथ एक कुंटल का माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद इजुरा मोड़ रामपुर मोड़, सहित दर्जनों जगहों पर इस एकता यात्रा को सफल बनाने हेतु पंडाल लगाकर सभी का स्वागत कर एकता का मिशाल पेश किया।
कार्यक्रम की आख़िरी स्टॉप प्रेमनगर कस्बा में आरामपुर बसई के पूर्व प्रधान इश्तेयाक बेग उर्फ़ भुट्टू भाई कें यहां हुआ जिसमें भूट्टू के द्वारा लगभग पांच हजार एकता यात्रा में शामिल लोगो के खाने के लिए भोजन और पेयजल व्यवस्था की गयी थी।
कार्यक्रम के समाप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी बताई और कांग्रेस पार्टी के राहुल गाँधी की राजनीति ढांचा पर निशाना साधते हुए तंज कसा।
पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह ने अपने इस एक आवाहन पर हजारों की भीड़ का आभार जताते हुए गर्व से कहा की हम एक हैं।
पूर्व राज्य मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह से मीडिया के द्वारा पूंछे गये सरकार में हो रहें भ्रष्टाचार सवाल का जवाब देते हुए कहा बीते दिनों जिले के भष्ट कर्मचारी व अधिकारी हो या फिर बाहुबली नेता किसी भी दल का हो योगी सरकार में क्षमा नहीं है जो फंसेगा वो निपटेगा।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी भईया, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, बिन्दकी पूर्व विधायक करण पटेल,भाजपा नेता आदित्य प्रताप सिंह, ऐरायाँ ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, रिंकू लोहारी, डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता श्यामू गुप्ता ऋषि कुमार ” जनसेवक ” मुन्ना तिवारी, शिवम सिंह ठेकेदार प्रेमनगर, इश्तेयाक बेग भुट्टू भाई, गोलू ठाकुर, शनि सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह लेक्चर्र पूर्व प्रधान रामजीत पटेल, पप्पू पटेल, नरेंद्र यादव देवारा, सहित हजारों समर्थक मौजूद रहें।






