फतेहपुर। शहर के अबूनगर स्थित अंबेडकर स्कूल के पीछे यादव महासभा प्रांगण में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और समर्थकों ने हिस्सा लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया और केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि विक्रम सिंह हमेशा जिले के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। साथ ही उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी गंभीरता से उठाने का कार्य किया है।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिकों द्वारा मिला सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। उन्होंने कहा कि समाज और जिले के विकास के लिए वह आगे भी लगातार कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में कैप्टन पीतांबर सिंह, सूबेदार सुशील कुमार तिवारी, हवलदार जगनंदन सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय कुमार, संजय सिंह समरवीर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






