फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के द्वारा भारत के 78 वे सेना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सर्वप्रथम अभी तक जितने जवान शहीद हुए हैं उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए दीप प्रज्वलन किया गया तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया की 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश सेवा के अंतिम सेना अध्यक्ष सर फ्रांसिस बूचर तत्कालीन चीफ आर्मी कमांडर गोंडडेरा एम करिअप्पा ने सेना अध्यक्ष का पद संभाला जो बाद में फील्ड मार्शल बने। यह सेना दिवस सैनिकों के सम्मान एवं श्रद्धांजलि को मनाने के तौर पर मनाया जाता है तथा भारतीय सेना की अदम्य साहस निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।अध्यक्ष ने कहा कि यह जो तिरंगा लाल किला पर फहराता है वह हवा के झोंके से नहीं फहराता बल्कि उन शहीदों की अंतिम सांस की हवा ही तिरंगे को लहराने का काम करती है । महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया की अभी तक 21 परमवीर चक्र जिसमें 14 मरणोपरांत 215 वीर चक्र 348 कीर्ति चक्र 369 शौर्य चक्र दिए गए हैं ।इसके पश्चात सूबेदार चंद्र पाल सिंह सेना मेडल तथा वीर नारियों का सम्मानित किया गया ।अंत में एक स्वल्प आहार और प्रीत भोज का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर राजेश कुमार शुक्ला भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री चंद्रमणि दुबे देवेंद्र कुमार शुक्ला रामराज अवस्थी अजय कुमार यादव हीरालाल यादव एसपी सिंह सुनीता यादव रामकुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थिति रही।
Trending Now
पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के द्वारा भारत के 78 वे सेना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
👁 33.6K views






