Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियो की आकस्मिक बैठक...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियो की आकस्मिक बैठक सूबेदार राम शंकर पांडे जी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह के तौर पर बिंदकी में संपन्न हुई।

Published on

फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियो की आकस्मिक बैठक सूबेदार राम शंकर पांडे जी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह के तौर पर बिंदकी में संपन्न हुई। सर्वप्रथम साहित्य जगत के पुरोधा तथा युग पुरुष डॉ ओम प्रकाश अवस्थी जी को श्रद्धांजलि के तौर पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के द्वारा विगत 12 से 13 वर्ष से सेना की प्रतिष्ठा तथा कार्य शैली पर नकारात्मक सदन में विचार रखे जाते हैं ,  पता नहीं उनको भारतीय सेना से इतनी नफरत क्यों है। जिस प्रकरण में जनरल नरवाने का जिक्र करते हैं वह इतना हास्यास्पद बयान दिया जा रहा है वह तो  सेना का जवान तक जानता है कि यदि कोई टैंक सीमा पर बढ़ता भी  हैं तो यह थल सेना अध्यक्ष के स्तर की बात ही नहीं है । कोई भी देश इतना बेवकूफ नहीं होता है कि वह अपने टैंक को बिना एयर डिफेंस सपोर्ट मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री तथा कवरिंग आर्टिलरी अटैक के मूव करवा देगा और यदि ऐसा होता भी है तो यह सिर्फ बहुत से बहुत ब्रिगेड लेवल का मामला है कोर कमांडर का भी नहीं और किसी भी अटैक की प्लानिंग के लिए सर्वोपरि कंबाइंड डिफेंस मैनेजमेंट तथा डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन बैठा हुआ है विश्व का कोई भी रक्षा मंत्री या प्रधानमंत्री इतना सक्षम नहीं है कि वह युद्ध की प्लानिंग बना सके या दिशा निर्देश दे सके। यह निर्णय स्वयं सेना के अधिकारियों को लेना पड़ता है। विकल्प के तौर पर उन देशों में जहां पर सैनिक अधिकारियों द्वारा तख्ता पलट करके राष्ट् अध्यक्ष बने हो । इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार मिश्रा को तहसील के विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कैलाश सिंह अशोक कुमार सिंह अर्जुन सिंह डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष शेख खालिद आदि उपस्थित रहे।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

UPPSC Success Story: अभ्युदय योजना से सोनम बनीं SDM, ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

UPPSC Success Story Sonam Yadav: आर्थिक संसाधनों की कमी किसी युवा के सपनों के रास्ते में स्थायी बाधा नहीं बन सकती, यदि उसे सही दिशा, बेहतर मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से लाभान्वित होकर सफलता हासिल करने वाली अयोध्या की सोनम यादव इसकी प्रेरक मिसाल […]

More like this