प्रयागराज – त्यौहारी सीजन में जीएसटी की दरें घटाए जाने का मामला, योगी सरकार भी लगातार जनता के बीच जाकर लोगों को इसके फायदे गिना रही है,
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज सर्किट हाउस में जीएसटी रिफॉर्म के गिनाए फायदे,कहा मोदी सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली का बड़ा उपहार दिया है। टैक्स प्रणाली में आर्थिक सुधार ने जनता के जीवन को सरल बनाने का काम किया है,
पीएम मोदी ने एक राष्ट्र एक बाजार की परिकल्पना को साकार किया है,केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी के चार स्लैबों 5 फीसदी,12 फीसदी,18 फीसदी और 28 फीसदी को घटा दिया है,अब सिर्फ दो स्लैब पांच और 18 फ़ीसदी कर दिए हैं,हानिकारक वस्तुओं का 40 फ़ीसदी का एक अलग स्लैब बनाया गया है।हालांकि इससे आम उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी। कहा है कि 90 फ़ीसदी वस्तुएं 28 फीसदी जीएसटी से घटकर 18 फ़ीसदी जीएसटी पर आ चुकी हैं,
जबकि 99 फ़ीसदी रोजमर्रा की वस्तुएं 12 फ़ीसदी से पांच फ़ीसदी पर आ चुकी है,।कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म के लिए आभार जताया है,पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।
Trending Now
प्रयागराज – त्यौहारी सीजन में जीएसटी की दरें घटाए जाने का मामला, योगी सरकार भी लगातार जनता के बीच जाकर लोगों को इसके फायदे गिना रही है।
👁 10.7K views







