फतेहपुर- दीपावली के उपलक्ष्य में रविवार को सुजानपुर में ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष तथा फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने अपनी ग्राम पंचायत सुजानपुर में जरूरतमंदों एवं अधीनस्थों को मिठाई और उपहार बांटे इस अवसर पर उनके पति धर्मेंद्र कुमार पटेल भी उपस्थित रहे | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मिठाई खिलाकर उपहार देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं साथ ही उन्होंने कहा कि मिलकर मनाएँ एक सुरक्षित और पर्यावरण-हितैषी दीपावली। खुशियाँ बाँटें, सावधानी रखें और सुरक्षा का दीप जलाएँ। दीपों की रौशनी में जगमगाता हर घर, हर मुस्कान में हो सुकून और सुरक्षा का अहसास। अध्यक्ष हेमलता पटेल की ओर से दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ
Trending Now
फतेहपुर : अध्यक्ष हेमलता पटेल ने दीपावली पर बांटे उपहार,सभी के लिए की मंगलकामनाएं,सुरक्षित त्योहार मनाने का संदेश दिया।






