Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी पर इनाम ₹1 लाख, 7 टीमें तलाश...

फतेहपुर गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी पर इनाम ₹1 लाख, 7 टीमें तलाश में, गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

Published on

फतेहपुर: खागा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर घोषित इनाम राशि ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है और सात टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के विभिन्न रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर देखे जाने की सूचना मिली है, जिसके बाद रेलवे स्टेशनों और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है, जिससे आरोपियों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही, आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।

पीड़िता की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। उसे चिकित्सा सहायता, सुरक्षा और कानूनी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

👁 86.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Breaking-Fatehpur: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के पास खखरेरू-दामपुर रोड पर...

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, आग लगने से मौत की आशंका

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध...

ब्रेकिंग फतेहपुर: LIVE हत्या कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमालन का पुरवा गांव में हुए सनसनीखेज...

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल

फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

More like this