Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर जिला अस्पताल में डीएम निधि गुप्ता वत्स का छापा, दो घंटे...

फतेहपुर जिला अस्पताल में डीएम निधि गुप्ता वत्स का छापा, दो घंटे चली जांच से मचा हड़कंप खामियां मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार, बाहरी दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की चेतावनी

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई समेत कई खामियां मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई डॉक्टर मरीजों को बाहरी दवा लिखता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जिला अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और वहां दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवा और सुविधाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी और अन्य व्यवस्थागत कमियां मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कहा कि डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।

डीएम के अचानक निरीक्षण से अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पूरे निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे दिखाई दिए।

👁 124.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this