Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड –...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड – कर्ज और धमकी का जिक्र

Published on

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई तीन लोगों की मौत के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अब इसे हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला बता रही है।

प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो मृतक अमर श्रीवास्तव के हाथ का लिखा बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ और कुछ लोगों द्वारा एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दिए जाने की बात लिखी मिली है।

पुलिस के अनुसार, इसी मानसिक दबाव के चलते यह कदम उठाया गया होने की आशंका है। फिलहाल सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

गौरतलब है कि चौफेरवा गांव में एक ही कमरे में तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतकों में एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू की थी।

अब सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

क्या बोले ,ADG

ज्योति नारायण, एडीजी प्रयागराज जोन
“घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जो मृतक अमर श्रीवास्तव के हाथ का लिखा प्रतीत होता है। उसमें कर्ज और कुछ लोगों द्वारा एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी का जिक्र है। जिन लोगों के नाम लिखे हैं उनसे पूछताछ की जा रही है, मामले की जांच जारी है।”

👁 37.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दो दिवसीय रामलीला व धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन, 13 मार्च से शुरू होगी शोभायात्रा

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में दो दिवसीय रामलीला एवं...

बांदा में आयकर की बड़ी रेड, फतेहपुर के मोरंग कारोबारियों पर भी नजर – 12 घंटे से जारी छापेमारी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट में 5 लोगों पर गंभीर आरोप, प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटे और चाचा ने दी जान! ये है...

फतेहपुर। जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई मां-बेटे और देवर की...

More like this