Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: बिना पंजीकरण संचालित तेजस अस्पताल सीज, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से...

फतेहपुर: बिना पंजीकरण संचालित तेजस अस्पताल सीज, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप FIR की तैयारी

Published on

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर स्थित तेजस अस्पताल को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार बक्सर रोड पर संचालित तेजस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक से पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई वैध पंजीयन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इतना ही नहीं, अस्पताल में कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिला।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रभारी) डॉ. पी.के. सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल की गहन जांच-पड़ताल की तथा संचालक से आवश्यक दस्तावेजों की मांग की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज कर दिया। साथ ही संचालक को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में बिना वैध अनुमति एवं नियमों के विपरीत अस्पताल का संचालन किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद जिले भर के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध अस्पतालों और फर्जी चिकित्सकीय संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

👁 66.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में ननिहाल आए किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 12...

दहेज हत्या के दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड

फतेहपुर। जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में दर्ज दहेज हत्या के मामले...

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 6 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले के थाना जाफरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंगदपुर में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग...

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई का आरोप, 95 वर्षीय महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर। सदर तहसील क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी 95 वर्षीय वृद्ध महिला राधा देवी ने जिलाधिकारी...

More like this