Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर :महाराष्ट्र पहुंचीं प्रधान हेमलता पटेल ने टीम के साथ मॉडल ग्राम...

फतेहपुर :महाराष्ट्र पहुंचीं प्रधान हेमलता पटेल ने टीम के साथ मॉडल ग्राम पंचायतों का हाईप्रोफाइल अध्ययन किया शुरू

Published on

फतेहपुर । पंचायतीराज विभाग की पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर फतेहपुर की चयनित प्रधान हेमलता पटेल महाराष्ट्र पहुंची। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चुने गए 29 सदस्यीय दल में शामिल ग्राम प्रधान और अधिकारी महाराष्ट्र की मॉडल पंचायतों का हाई-प्रोफाइल अध्ययन करना प्रारंभ कर दिया है । बहुआ ब्लॉक की सुजानपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हेमलता पटेल को विभाग ने ‘ड्रीम टीम’ के लिए चयनित किया है। लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद टीम पुणे स्थित यशवंतराव चव्हाण अकादमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन पहुंची, जहां प्रधान हेमलता पटेल का भव्य स्वागत हुआ। झांसी के डिप्टी डायरेक्टर (पंचायत) अजय आनंद सरोज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि स्टेट कंसल्टेंट रविंद्र कुमार भी विजिट में शामिल हैं। टीम पांच दिनों तक सफल पंचायत मॉडल, डिजिटल गवर्नेंस, स्वच्छता मिशन और ग्रामीण विकास की जमीनी पहल का अध्ययन करने के उद्देश्य के अनुरूप सोमवार को टीम ने महाराष्ट्र के पुणे शहर अंतर्गत ग्राम पंचायत रालेगण सिद्धी और लोणीकंद सहित तीन मॉडल ग्राम पंचायतों का अध्ययन किया जहां इन ग्राम पंचायतों में विकास के महत्वपूर्ण मॉडल उपस्थित थे जैसे बेहतर पेयजल सुविधा, ड्रेनेज सिस्टम, बहुउद्देशीय पार्क और रोज़गार के खुले अवसरो के लिए गांव में ही स्थापित कुटीर उद्योग आदि | प्रधान हेमलता पटेल सहित पूरी टीम ने इन विकास मॉडलों का समग्र अध्ययन और जानकारी हासिल की लक्ष्य है कि इन मॉडलों को उत्तर प्रदेश की पंचायतों में लागू कर विकास को गति देना। हेमलता पटेल बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके कार्यकाल में शिक्षा, जनकल्याण और जन-स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्य सुर्खियों में रहे। वह दिल्ली और लखनऊ में सम्मानित भी हो चुकी हैं। हेमलता ने कहा कि महाराष्ट्र की मॉडल पंचायतों से मिली सीख को गांव में बड़े बदलाव के रूप में उतारना ही हमारा लक्ष्य है। सोमवार को महाराष्ट्र की मॉडल ग्राम पंचायतों के दौरे के उपरांत स्थानीय एक संग्रहालय का भी दौरा किया गया |

👁 26.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ईद पर सियासत से दूर रहने की अपील, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान

ईद के मौके पर सियासी बयानबाजी को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।...

“दुनिया की बड़ी ताकतें भारत से व्यापारिक समझौते को तैयार” — जयंत चौधरी, बागपत में विकास और खेल परियोजनाओं पर बोले

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बागपत दौरे के दौरान क्षेत्रीय विकास, खेल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार...

लखनऊ में AAP का सरकार पर हमला: Sanjay Singh ने रोजगार, गैस संकट और महंगाई पर उठाए सवाल

लखनऊ: राजधानी Lucknow में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा...

नवरात्रि और ईद को लेकर फतेहपुर पुलिस अलर्ट, खागा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिया संदेश

फतेहपुर नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए...

More like this