HomeUncategorizedफतेहपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 16 अप्रैल तक अभियान जारी

फतेहपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 16 अप्रैल तक अभियान जारी

Published on

फतेहपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। शहर क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर सड़कों और बाजारों से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर से सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियां और अन्य अतिक्रमण हटाए गए।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोग खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए, तो कहीं बुलडोजर की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे शहर में सख्ती का संदेश गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से पहले ही मुनादी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने पर अब सीधे बुलडोजर चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान 16 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

👁 80.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन: शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का हुंकार

नई दिल्ली,। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

हिकमत उल्ला पार्क में युवक पर हमला, 10-15 युवकों पर मारपीट का आरोप

फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन रोड स्थित हिकमत उल्ला पार्क में एक युवक पर कथित...

More like this