Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में अपहृत छात्रा को लेकर बवाल: ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ का बिंदकी...

फतेहपुर में अपहृत छात्रा को लेकर बवाल: ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ का बिंदकी पुलिस पर हल्लाबोल, 4 दिन का अल्टीमेटम

Published on

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दो माह से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने पर ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और पीड़ित परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल बिंदकी क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल से मिला और मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए।

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव का है, जहां की 17 वर्षीय छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में मोटरसाइकिल सवार नामजद आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों की शिकायत पर 21 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

छात्रा की बरामदगी न होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को कहीं बेच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है।

मामले को लेकर हुई वार्ता के दौरान गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है और इसमें लापरवाही के साथ भ्रष्टाचार की भी आशंका है। संगठन ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से अपहृत छात्रा की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी, नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की मांग शामिल है।

हेमलता पटेल ने दिया 4 दिन का अल्टीमेटम
प्रतिनिधिमंडल की पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद हेमलता पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि एक मां पिछले दो महीने से अपनी बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चार दिनों के भीतर छात्रा की बरामदगी नहीं होती और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तो ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ बिंदकी कोतवाली का घेराव कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

संगठन ने साफ किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

👁 71.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this