Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, 24 सिलेंडर बरामद अवैध...

फतेहपुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, 24 सिलेंडर बरामद अवैध गैस सिलेंडर कारोबार का खुलासा आम लोग गैस के लिए परेशान

Published on

फतेहपुर जिले के भिटौरा विकास खंड के लालीपुर गांव में पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान एक घर से कुल 24 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 6 भरे हुए और 18 खाली सिलेंडर शामिल हैं। सभी सिलेंडरों की सील खुली हुई पाई गई, जिससे अवैध उपयोग और कारोबार की आशंका मजबूत हो गई।

टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गांव निवासी मोनू पुत्र छेदीलाल के घर पर छापा मारा गया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में यह सामने आया कि यहां गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी, लेकिन कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

जांच में यह मामला द्रवित पेट्रोलियम गैस विनियमन एवं वितरण आदेश 2000 का उल्लंघन पाया गया, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध है। कार्रवाई के दौरान सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर शास्त्री इंडेन गैस सर्विस को सुपुर्द कर दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ थाना हुसैनगंज में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सुनील पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी
“मुखबिर की सूचना पर टीम ने छापेमारी की, जहां अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया। कुल 24 सिलेंडर बरामद हुए हैं। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।”

👁 141.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this