Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में किराना दुकान पर अधेड़ के साथ अश्लील हरकत (बैंड टच),...

फतेहपुर में किराना दुकान पर अधेड़ के साथ अश्लील हरकत (बैंड टच), विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट — पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

Published on

फतेहपुर- जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी मुराइनटोला में किराना दुकान पर सामान लेने गए एक अधेड़ व्यक्ति के साथ कुछ दबंग युवकों द्वारा अश्लील हरकत (बैंड टच) और मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मो. इरफान (45 वर्ष) पुत्र निसार अहमद, निवासी उत्तरी मुराइनटोला, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के पास एक किराना दुकान है। वे वहां पान मसाला लेने गए थे। उसी दौरान मौके पर मौजूद मोहम्मद शेर अली, खुशी और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ गलत हरकत (बैंड टच) की। जब अधेड़ ने विरोध किया तो मोहम्मद शेर अली ने उनकी तहमत खींच ली और साथी खुशी व अन्य व्यक्ति हंसने लगे। जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया तो सभी ने मिलकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बचाव में आए पीड़ित के पुत्र आदिल (15 वर्ष), आरिफ (25 वर्ष) और भतीजे शकील (28 वर्ष) पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। सभी को लात-घूंसे मारे गए और गंदी-गंदी गालियां दी गईं। मारपीट में पीड़ित और परिजनों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मोहम्मद शेर अली, खुशी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

👁 18.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...