Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में जल संरक्षण पर मंथन: वाटरएड की संगोष्ठी में अफसरों और...

फतेहपुर में जल संरक्षण पर मंथन: वाटरएड की संगोष्ठी में अफसरों और विशेषज्ञों ने रखे विचार, सामुदायिक भागीदारी पर जोर

Published on

फतेहपुर, 26 मार्च।
जनपद में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता और स्वच्छता को लेकर गंभीर पहल करते हुए WaterAid India द्वारा नगर के एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वाटरएड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने संस्था द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था बीते कई वर्षों से फतेहपुर में जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। अब तक कई तालाबों का पुनरुद्धार कराया गया है और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए कुओं के माध्यम से संरचनाएं विकसित की गई हैं। वर्तमान में संस्था 13 ग्राम पंचायतों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने जल संरक्षण के साथ-साथ ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तभी संभव है, जब समाज स्वयं कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

संगोष्ठी में जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक राजमुनि यादव, सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति अवस्थी और प्रवीण पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने तालाबों और नदियों पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई और कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे।

समापन सत्र में नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेन्द्र राज साहू ने जल संसाधनों के संरक्षण और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सामुदायिक निगरानी और जनभागीदारी से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सकता है।

कार्यक्रम में विवेकानंद, दयाली प्रसाद, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमारी और मनीषा समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की चुनौतियों व प्रयासों को साझा किया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और हर नागरिक तक स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

👁 85.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this