Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में जिला पंचायत सदस्यों की सियासत गरमाई,बागबादशाही (वार्ड संख्या–22) साजिया खान...

फतेहपुर में जिला पंचायत सदस्यों की सियासत गरमाई,बागबादशाही (वार्ड संख्या–22) साजिया खान लड़ेगी चुनाव किया घोषणा साजिया खान बोली-वार्ड के हर परिवार तक विकास पहुंचाना पहला लक्ष्य,साजिया की दावेदारी से विरोधियों की रणनीति गड़बड़ाई

Published on

फतेहपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गई है। दावेदारों ने अभी से दावा करके मौजूदा सदस्यों को परेशान कर दिया है साथ ही उनके समीकरण बिगाड़ दिए है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बागबादशाही (वार्ड संख्या–22) से युवा नेत्री साजिया खान ने जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जिससे लोगो मे बेचैनी बढ़ गई है। उहोंने ने बताया कि
स्थानीय समस्याओ के समाधान का वादा साजिया खान ने करते हुए क्षेत्र में प्रचार शुरू कर  जनसमर्थन जुटाना शुरू किया है। जिला पंचायत वार्ड संख्या–22 बागबादशाही से प्रत्याशी साजिया खान को जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे टूटी हुई सड़कें, जलभराव, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, साफ-सफाई की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव और बेरोज़गारी को प्रमुखता से उठाया है। युवा नेत्री साजिया खान ने जनता को आश्वासन दिया कि निर्वाचित होने पर गांव की जर्जर सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई व पक्की नालियों का निर्माण, शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था, तथा नियमित साफ-सफाई अभियान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी वादा किया कि महिलाओं के लिए स्वरोज़गार योजनाएं, युवाओं के लिए कौशल विकास, बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ, तथा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से कराया जाएगा। जनता को संबोधित करते हुए साजिया खान ने कहा, “मेरा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड के हर परिवार तक विकास पहुंचाना है। मैं जनता की आवाज़ बनकर हर स्तर पर संघर्ष करूंगी।” जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भरोसा जताया कि साजिया खान के नेतृत्व में वार्ड संख्या–22 बागबादशाही की तस्वीर बदलेगी और क्षेत्र को वास्तविक विकास की दिशा मिलेगी।

👁 252.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this