Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में तीन बच्चों के साथ महिला की घर वापसी, बदले नाम;...

फतेहपुर में तीन बच्चों के साथ महिला की घर वापसी, बदले नाम; गायत्री मंदिर में विधि-विधान से अपनाया हिंदू धर्म

Published on

15 साल पहले बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पति की दूसरी शादी व उत्पीड़न के बाद महिला ने लिया फैसला

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ हिंदू धर्म में वापसी की है। गायत्री मंदिर में विधि-विधान से आयोजित कार्यक्रम में महिला और उसके बच्चों ने हिंदू धर्म अपनाया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से घर वापसी की प्रक्रिया कराए जाने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि करीब 15 वर्ष पहले नसीम नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और हिंदू धर्म के बारे में गलत बातें बताकर उसका मानसिक रूप से ब्रेनवॉश किया गया। महिला की ओर से जबरन गोमांस खिलाने का आरोप भी लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि पति की दूसरी शादी और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ हिंदू धर्म में लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद गायत्री मंदिर में विधि-विधान से घर वापसी का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। बदले महिला और बच्चों के नाम

घर वापसी के बाद महिला और उसके तीनों बच्चों के नाम बदलने की जानकारी सामने आई है।

* सिमरन से स्मिता

* अरसद अली से कार्तिक

* कैतरीन से अवनी

* मुरसिद से यश

इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और धर्म परिवर्तन से जुड़े पूरे मामले की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस या प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

👁 17.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Shiva Sharma Murder Case Row: 9 से लेकर 21 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ? मॉडल श्रद्धा दुबे केस की पूरी Timeline

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले...

‘दलित उत्पीड़न के 26% मामले यूपी में’, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एनकाउंटर पर भी उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश में अपराध, दलित उत्पीड़न, महिलाओं के खिलाफ अपराध और एनकाउंटर को लेकर...

‘आजम खान ने हमेशा हिंदुत्व और भारत विरोधी बयान दिए’, स्वतंत्र देव सिंह बोले- गलत आदमी का साथ देना सपा की आदत

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला...

मतदाता सूची में गड़बड़ी का अजीब मामला आया सामने

फतेहपुर में इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब गड़बड़ी सामने आई...

More like this