Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में दसवीं का रिजल्ट शानदार: जयपुरिया स्कूल के अर्पिता बनी जिला...

फतेहपुर में दसवीं का रिजल्ट शानदार: जयपुरिया स्कूल के अर्पिता बनी जिला टॉपर, 99% अंक हासिल

Published on

फतेहपुर-जिले में हाईस्कूल (दसवीं) के परीक्षा परिणाम में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय के छात्र अर्पित ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में टॉप किया और स्कूल का नाम रोशन किया।

वहीं दूसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों में सूर्य दुबे (97.8%)दिव्यांशु रंजन (97.6%)मोहम्मद अरबाब (97.4%) और हिमांशु प्रसाद (97.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

विद्यालय का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रंजना सिंह ने सभी सफल छात्रों को हृदय से बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल जी.पी. मिश्रा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अपनी ऊर्जा और मेहनत से इसी प्रकार सफलता हासिल करें और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें।

👁 55.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...

More like this