Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में न्याय के लिए भटक रहा युवक, पुलिस पर फर्जी मुकदमे...

फतेहपुर में न्याय के लिए भटक रहा युवक, पुलिस पर फर्जी मुकदमे और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Published on

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पुलिस पर फर्जी मुकदमे में फंसाने, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम चौफेरवा का है। पीड़ित मनोज कुमार पुत्र हेमराज के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को एक लावारिस शव मिलने के बाद गांव के ही रामसागर उर्फ कल्लू, सिपाही मंगल प्रसाद यादव (लखनऊ वायरलेस चौकी फतेहपुर) और सिपाही कुलदीप द्वारा उसे जबरन परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि 4 जनवरी 2026 से लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि उसका उस शव से कोई संबंध नहीं था।

पीड़ित का कहना है कि उसने 10 जनवरी से लेकर 10 मार्च 2026 तक कई बार उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, जो भी अधिकारी जांच के लिए आते हैं, वे कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित और उसके गवाहों को ही धमकाने लगते हैं।

इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि उस पर और उसकी पत्नी व गवाहों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। 21 फरवरी 2026 को उसे पुलिस द्वारा न्यायालय भेज दिया गया, जबकि उस दिन वह बनारस में मौजूद था।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन सालों से उसे और उसके परिवार को लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ऑडियो-वीडियो सबूत और गवाह होने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

पीड़ित ने सवाल उठाया है कि क्या किसी व्यक्ति की जान जाने के बाद ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी?

अंत में, मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

👁 108.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this