फतेहपुर में देर रात एक स्थानीय पत्रकार के घर पर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात के समय स्कूटी सवार दो युवक पत्रकार के घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक स्कूटी पर आते दिखाई दे रहे हैं, वहीं फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से एक कारतूस भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। वहीं पीड़ित पत्रकार ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Trending Now
फतेहपुर में पत्रकार के घर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
👁 62.9K views






