उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका के पास प्राइमरी स्कूल के नजदीक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
Trending Now
फतेहपुर में प्राइमरी स्कूल के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप
👁 13.6K views





