Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में मोरंग खनन का खेल: एनजीटी के नियमों को दरकिनार कर...

फतेहपुर में मोरंग खनन का खेल: एनजीटी के नियमों को दरकिनार कर यमुना में धड़ल्ले से खनन, राजस्व को करोड़ों का नुकसान,”तिवारी +मिश्रा का मीडिया मैनेजमेन्ट

Published on

फतेहपुर। जनपद में मोरंग खनन लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि नियम-कायदों को ताक पर रखकर यमुना नदी में बड़े पैमाने पर अवैध और मानक विहीन खनन किया जा रहा है। मौजूदा समय में संगोलीपुर, ओती, कोर्रा, कनक और अढ़ावल क्षेत्र में खनन के दो खंड संचालित हैं, जहां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मानकों को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से मोरंग निकासी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक खनन स्थलों पर बड़ी बूम वाली पोकलैंड मशीनों और अत्याधुनिक भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि खनन नियमावली में ऐसी मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए तो गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ये केवल औपचारिकता के लिए लगाए गए हैं और वास्तविक निगरानी नहीं होती।

यही कारण है कि खनन स्थलों से निकलने वाले ट्रकों में खुलेआम ओवरलोडिंग की जा रही है। ट्रकों में तय मानक से कहीं अधिक मोरंग भरकर परिवहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि खनन क्षेत्रों में बाहरी लोगों को वीडियो या फोटो बनाने की अनुमति नहीं दी जाती। कई बार वहां मौजूद दबंग तत्व खुलेआम धमकी देते नजर आते हैं। खनन क्षेत्र में तैनात कुछ गनमैनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बताया जाता है कि जिनके हाथों में हथियार हैं, वे शस्त्र उनके नाम पर दर्ज नहीं हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि पूरे मामले में एक संगठित तंत्र काम कर रहा है, जिसमें खनन प्रबंधन, पुलिस, खनन विभाग, एआरटीओ, कुछ सफेदपोश नेताओं और इलाके के प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत की चर्चा है। इतना ही नहीं, कुछ कथित पत्रकारों पर भी आरोप है कि उन्होंने खबर न प्रकाशित करने का मानो ठेका ले रखा है।

लगातार हो रहे इस तरह के मानक विहीन खनन से जहां सरकार को भारी राजस्व हानि हो रही है, वहीं यमुना नदी के पर्यावरण पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है। नदी के किनारे रहने वाले अनेक जलीय जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में यमुना क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन पूरी तरह बिगड़ सकता है।

👁 45.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this