Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, टीनशेड दुकान...

फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, टीनशेड दुकान भी चपेट में आई

Published on

फतेहपुर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शॉर्ट सर्किट के चलते एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा और तेज धमाकों जैसी आवाजों से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में पहले तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें पास में बनी एक टीनशेड दुकान तक पहुंच गईं, जिससे दुकान का कुछ हिस्सा भी जल गया। गनीमत रही कि समय रहते लोग सतर्क हो गए और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी और मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर इलाके की विद्युत सप्लाई बंद कर दी।

आग लगने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति और समय पर रखरखाव न होने पर नाराजगी जताई है।

👁 29K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

More like this