Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में संपन्न हुई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठ यात्रा, गौरक्षा का...

फतेहपुर में संपन्न हुई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठ यात्रा, गौरक्षा का दिया संदेश, बावनी इमली में शहीदों को किया नमन बिन्दकी में हुआ भव्य स्वागत, जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी की अगुवाई में निकली यात्रा, हेमलता पटेल रहीं साथ

Published on

फतेहपुर जिले में दो दिवसीय गविष्ठ यात्रा का सफल समापन हो गया। यात्रा के दूसरे दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का बिन्दकी एवं जहानाबाद विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया गया। बिन्दकी नगर स्थित काली माता ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में गविष्ठ यात्रा के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान स्वागताध्यक्ष एवं सुजानपुर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने शंकराचार्य की आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ महाराज के आशीर्वचन सुने और यात्रा में पूरे समय साथ रहीं।

गविष्ठ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में गाय के धार्मिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक महत्व को पुनः स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उपस्थित जनसमुदाय को गौरक्षा का सामूहिक संकल्प दिलाया। साथ ही बिन्दकी क्षेत्र में गौरक्षा एवं सेवा की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी को सौंपी गई।

बिन्दकी से यात्रा ऐतिहासिक कस्बा खजुहा स्थित ‘बावनी इमली शहीद स्थल’ पहुंची, जहां शंकराचार्य ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई गाय की चर्बी वाले कारतूसों के विरोध से प्रारंभ हुई थी, जो सनातन संस्कृति में गाय के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने युवाओं से देश और धर्म के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इसके बाद गविष्ठ यात्रा मलवा, चौडगरा, पहुर, बिन्दकी, खजुहा, देवरी बुजुर्ग और कपिल होते हुए फतेहपुर सीमा से हमीरपुर जनपद के लिए रवाना हो गई।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (अयाह शाह) एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष प्रधान हेमलता पटेल, जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, आकाश शुक्ला, सरिता, वीरेंद्र सिंह चौहान, विवेक शुक्ला, रानी, मधु, संयोगिता, आदित्य नारायण, अंजलि सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

👁 92.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this