Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में सपा की मासिक बैठक, 2027 मिशन और मतदाता सूची की...

फतेहपुर में सपा की मासिक बैठक, 2027 मिशन और मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर रहा फोकस

Published on

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय फतेहपुर में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत ने किया।
बैठक में SIR के बाद प्राप्त मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ियों की जानकारी विधानसभा अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को सौंपी। जिला अध्यक्ष ने शेष सूचियों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और सेक्टर स्तर पर चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने, उनकी समस्याओं को सुनने और समाजवादी पार्टी की नीतियों व पूर्व सपा सरकार के जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही वर्तमान सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने की बात कही।
बैठक के मुख्य अतिथि फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सांसद संसद में सरकार को जवाबदेह बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनपद में अनुशासन और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे।
बैठक में हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी चौधरी मंज़र यार, जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

👁 36.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सपा का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव में 3 प्रत्याशी उतारेगी SP, NDA और BJP के बागी विधायकों के दम पर जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज...

लखनऊ में मध्य कमान योग चैंपियनशिप 2026 का समापन, अग्निवीर कार्तिक शर्मा प्रथम

भारतीय सेना के मध्य कमान की ओर से आयोजित मध्य कमान योग चैंपियनशिप 2026...

‘कन्नौज से क्या हासिल होगा? हिम्मत है तो सैफई से निकालो यात्रा’: ओपी राजभर का अजय राय पर बड़ा तंज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के कन्नौज से यात्रा निकालने के बयान...

More like this