फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से औपचारिक भेंट करने के उपरांत फतेहपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में जन समस्याओं की सुनवाई की।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखी गईं। प्रमुख रूप से ग्राम अधावल के निवासियों ने खदान संचालक एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल तलब किया और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
सुनवाई के दौरान अन्य कई प्रकार की समस्याएं भी सामने आईं, जिन पर साध्वी जी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मौजूद अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव, खनिज अधिकारी, तहसीलदार फतेहपुर, तहसीलदार बिंदकी, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर व जाफरगंज को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों पर तय समय सीमा में कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर राजेंद्र निषाद, शिव प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे।






