उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शादी के दबाव को लेकर यह सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी शिवा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती आरोपी शिवा लोधी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को तालाब के पास फेंक दिया था ताकि किसी को शक न हो।
गौरतलब है कि 1 मार्च को तालाब के पास युवती का हत्या किया हुआ शव मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा लोधी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में शामिल दो बाल अपचारियों की भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








