Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: लखनऊ में एक दिवसीय कार्यशाला में फतेहपुर से पहुंचेगी हेमलता

फतेहपुर: लखनऊ में एक दिवसीय कार्यशाला में फतेहपुर से पहुंचेगी हेमलता

Published on

लखनऊ- प्रदेश में महिला हितैषी पंचायतों का पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर डाटा फीड किया गया था जिसके आधार पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा,स्वालंबन,और जागरूकता पैरामीटर पर महिला हितैषी पंचायतों का चयन किया जाना था। जिसमें जनपद फतेहपुर से बहुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत सुजानपुर की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को चुना गया था अब इन्हें लखनऊ की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने का मौका मिलेगा। जनपद भर में 840 ग्राम पंचायत है। जिसमें यह अवसर अपनी कर्मठता और उत्कृष्ट कार्यों के चलते हेमलता पटेल को मिला है । आगामी 14 नवम्बर को महिला हितैषी पंचायतों की एक दिवसीय कार्यशाला होनी है। लखनऊ की कार्यशाला में सभी जिले से एक एक प्रधान को बुलाया गया है। पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने जारी किए पत्र में बताया कि महिला मुद्दों से संबंधित बेसलाइन पर महिला प्रधान को चुना जाना था। जिसमें फतेहपुर के बहुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत सुजानपुर ( बहुआ देहात ) की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को चुना गया है। कार्यक्रम पंचायती राज निदेशालाय के तृतीय तल पर लखनऊ में होना है कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है और साथ ही महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का पालन ग्रास रूट पर कराना है। इसके अलावा उत़्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत के अनुभव को साझा करना होगा। निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति मापन और कार्यक्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी यह ग्राम पंचायत मॉडल महिला हितैषी के रूप में चिन्हित किया गया है। जिसमें महिलाओं पर फोकस किया जाएगा। सुजानपुर की तेज तर्रार महिला ग्राम प्रधान हेमलता पटेल निरन्तर अपने अथक प्रयासों से लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ दिलाने में अग्रसर तथा समय समय पर महिलाओं तथा पुरुषों के लिए भी निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प,आर्थिक स्वालंबन हेतु स्वयं सहायत समूहों में महिलाओं की सक्रियता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं और बेटियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाने आदि के लिए हेमलता पटेल की कर्मठता जगजाहिर है ऐसे में जिले से उनके नाम के चयन पर उन्होंने खुशी जाहिर की तथा पंचायती राज विभाग सहित संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि वह कार्यशाला में फतेहपुर जनपद की आवाज बन कर ग्राम पंचायतों में महिला अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाएंगी | बताते चलें कि हेमलता पटेल सुजानपुर की दूसरी बार प्रधान और बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष भी हैं तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनसंगठन की अध्यक्ष भी हैं |

👁 40.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

सीएम योगी का फतेहपुर दौरा लगभग तय, मदारीपुर कला मैदान से 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोआबा दौरा लगभग तय माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम...

55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मिसाल

फतेहपुर-जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक फतेहपुर निवासी...

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

More like this

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

सीएम योगी का फतेहपुर दौरा लगभग तय, मदारीपुर कला मैदान से 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोआबा दौरा लगभग तय माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम...

55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मिसाल

फतेहपुर-जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक फतेहपुर निवासी...