Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: शादियों और भव्य आयोजनों के लिए नया आकर्षण बना ‘आरिका रिसॉर्ट’,...

फतेहपुर: शादियों और भव्य आयोजनों के लिए नया आकर्षण बना ‘आरिका रिसॉर्ट’, शानदार सुविधाओं के साथ हुआ शुभारंभ

Published on

                                                               फतेहपुर । शहर को अब शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए एक शानदार और आधुनिक स्थल मिल गया है। शहर के दक्षिणी क्षेत्र तपस्वी नगर में बने ‘आरिका रिसॉर्ट’ का भव्य उद्घाटन समाजसेवी अशोक तपस्वी और उनकी पत्नी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आरिका रिसॉर्ट को खासतौर पर वेडिंग और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां 16 अत्याधुनिक वातानुकूलित (AC) कमरे उपलब्ध हैं, जो बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए बेहद सुविधाजनक हैं। इसके साथ ही एक विशाल और खूबसूरत हॉल तैयार किया गया है, जहां शादी, रिसेप्शन, गोद भराई, बरीक्षा, जन्मदिन पार्टी और कॉर्पोरेट इवेंट आसानी से आयोजित किए जा सकते हैं। रिसॉर्ट की खास बात यह है कि यहां मेहमानों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पिक-अप और ड्रॉप की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अन्य जिलों  से आने वाले मेहमानों, बारातियों और रिश्तेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा, रिसॉर्ट में बन रहा स्विमिंग पूल भी जल्द ही तैयार होकर मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनेगा, जो इसे और भी खास बना देगा। उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिनमें सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रिंकू लोहारी, शिवाकांत तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी और कोटेश्वर शुक्ला समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि आरिका रिसॉर्ट जैसे आधुनिक वेडिंग वेन्यू के शुरू होने से फतेहपुर में शादी-ब्याह और कार्यक्रमों का स्तर और बेहतर होगा। अब लोगों को बड़े आयोजनों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि उनका उद्देश्य शहरवासियों को एक ऐसा सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने खास पलों को यादगार बना सकें। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रिसॉर्ट शहर के विकास में एक नया अध्याय साबित होगा और आने वाले समय में लोगों की पहली पसंद बनेगा।

👁 67K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this