Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर सिंचाई विभाग में बड़ा खेल! टाइपिंग नहीं आती, फिर भी बन...

फतेहपुर सिंचाई विभाग में बड़ा खेल! टाइपिंग नहीं आती, फिर भी बन गए बाबू, अब जांच की आंच तेज मृतक आश्रित नियुक्तियों में प्रमोशन पर सवाल, दोबारा परीक्षा की मांग से विभाग में हड़कंप

Published on

फतेहपुर जिले के सिंचाई खंड निचली गंगा नहर विभाग में कथित तौर पर बड़ा खेल सामने आने के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। गोपनीय शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब दस ऐसे कर्मचारियों को नियमों को दरकिनार कर लिपिक (बाबू) पद पर प्रमोट कर दिया गया, जिन्हें कंप्यूटर टाइपिंग तो दूर माउस चलाना तक ठीक से नहीं आता। अब इन कर्मचारियों की दोबारा परीक्षा कानपुर, प्रयागराज या लखनऊ की स्वतंत्र समिति से कराए जाने की मांग उठ रही है।

सूत्रों के मुताबिक पिछले वर्षों में मृतक आश्रित कोटे के तहत एलजीसी में 6 और सिंचाई खंड में 5 कर्मचारियों की चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि बाद में इन कर्मचारियों को बाबू बनाने के लिए कथित सेटिंग का खेल शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि आईटीआई में आयोजित टंकण और कंप्यूटर परीक्षा में कई कर्मचारी फेल हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें पास घोषित कर दिया गया।

सूत्रों का दावा है कि कथित तौर पर प्रति कर्मचारी दो-दो लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराई गई और उसके बाद सभी को लिपिक पद पर पदोन्नत कर दिया गया। विभागीय कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि यदि इनकी दोबारा निष्पक्ष परीक्षा कराई जाए तो अधिकांश कर्मचारी अनुत्तीर्ण हो सकते हैं।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कानपुर डिवीजन में इसी तरह के तीन कर्मचारियों को दूसरी कार्यदायी संस्था की टंकण परीक्षा में फेल पाए जाने पर वापस उनके मूल पद पर भेज दिया गया। इसी कार्रवाई के बाद फतेहपुर में भी विभागीय हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार जिले के कई भाजपा नेताओं ने भी इस पूरे मामले की शिकायत शासन और प्रशासन से की है। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। चर्चा है कि यदि जांच आगे बढ़ी तो कई कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द हो सकती है और उन्हें दोबारा चतुर्थ श्रेणी पद पर भेजा जा सकता है।

इतना ही नहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि जिन कर्मचारियों ने लिपिक संवर्ग का वेतनमान लिया है, उनसे रिकवरी की कार्रवाई भी हो सकती है। गोपनीय शिकायत के बाद अब अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है और कई अधिकारियों की कलम फंसती नजर आ रही है।

हालांकि अभी तक सिंचाई विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👁 139.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this