Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: ₹3 लाख वापस मांगने पर दो युवकों ने की मारपीट, आहत...

फतेहपुर: ₹3 लाख वापस मांगने पर दो युवकों ने की मारपीट, आहत होकर युवक ने लगाई फांसी — FIR दर्ज

Published on

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में पैसे की लेनदेन को लेकर हुई मारपीट के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता सोहनलाल ने बताया कि उसका भतीजा अनूप सिंह ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर गांव के ही दनेश पुत्र रामताप को मार्च 2025 में ₹3,00,000 रुपये उधार दिए थे। नौ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए।

सोमवार शाम करीब 3:30 बजे जब अनूप ने दनेश से रुपये मांगे तो दनेश और उसके साथी बीनू पुत्र पवननाथ ने गाली-गलौज कर अनूप की लाठी-डंडों और घूंसे-लातों से पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों ने अनूप को धमकी देते हुए कहा — “दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देंगे।”

मारपीट और धमकी से आहत अनूप अपने घर लौटा और देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत FIR दर्ज की है। थरियांव थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सतीश कुमार को सौंप दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👁 23.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this